कोरबा Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/कोरबा-2 निर्भीक और निष्पक्ष Fri, 27 Mar 2026 07:40:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png कोरबा Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/कोरबा-2 32 32 BREAKING : कोरबा में नर्स पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर https://vedantsamachar.in/archives/129815 Fri, 27 Mar 2026 07:40:23 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=129815 कोरबा,27 मार्च (वदंत समाचार)। शहर में अपराध की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक नर्स पर अज्ञात युवकों द्वारा चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया। घटना सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मार्ग पर देर शाम हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग […]

The post BREAKING : कोरबा में नर्स पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,27 मार्च (वदंत समाचार)। शहर में अपराध की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक नर्स पर अज्ञात युवकों द्वारा चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया। घटना सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मार्ग पर देर शाम हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 25 वर्षीय युवती, जो एक निजी पैथोलॉजी में नर्स के रूप में कार्यरत है, ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रही थी। जब वह पंप हाउस कॉलोनी के समीप पहुंची, तभी पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने चानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों युवक मौके से रार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पहले से घात लगाए हुए प्रतीत हो रहे थे और हमला कर तुरंत भाग निकले।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवती को उठाकर कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका ताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी ठोस कारण की पुष्टि नहीं की है

इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासकर कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता देखी जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है

The post BREAKING : कोरबा में नर्स पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर appeared first on Vedant Samachar.

]]>
गेवरा परेड ग्राउंड में मार्च पास्ट के साथ CISF का 57वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न… https://vedantsamachar.in/archives/124576 Tue, 10 Mar 2026 08:05:28 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=124576 0.मुख्य अतिथि SECL सीएमडी हरीश दुहन ने कहा – औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा में CISF की भूमिका महत्वपूर्ण राजू तिवारी,कोरबा,10 मार्च 2026(वेदांत समाचार)। गेवरा-दीपका केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 57वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को गेवरा स्थित सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के […]

The post गेवरा परेड ग्राउंड में मार्च पास्ट के साथ CISF का 57वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
0.मुख्य अतिथि SECL सीएमडी हरीश दुहन ने कहा – औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा में CISF की भूमिका महत्वपूर्ण

राजू तिवारी,कोरबा,10 मार्च 2026(वेदांत समाचार)। गेवरा-दीपका केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 57वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को गेवरा स्थित सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सीएमडी हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत परेड और मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों ने अनुशासन और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हरीश दुहन ने कहा कि सीआईएसएफ का स्थापना दिवस पूरे देश के लिए गर्व का अवसर है। देश के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के कंधों पर है और यह बल पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की सुरक्षा सेना करती है, उसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों और महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा में सीआईएसएफ जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोल बेल्ट क्षेत्र में भारी मशीनों और हजारों कोयला कर्मियों के बीच सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने में सीआईएसएफ का विशेष योगदान है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक निर्विकार ने कहा कि सीआईएसएफ का मुख्य उद्देश्य देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षा प्रदान करना है। यह बल राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में एक मजबूत प्रहरी की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने में सीआईएसएफ भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

समारोह के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट और परेड का प्रदर्शन किया तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न डेमो भी प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

इस अवसर पर सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट डॉ. नागेंद्र कुमार झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी, महाप्रबंधक मानव संसाधन अजय बेहरा, महाप्रबंधक ऑपरेशन नागेंद्र साहू, महाप्रबंधक सिविल रवि चंद्रा, कार्मिक प्रबंधक सुधा शिंदे, कलिंगा कंपनी के जीएम एचआर विकास दुबे, श्रमिक नेता रेशम लाल यादव, मदन सिंह, अरुण सिंह, जनाराम कर्ष, तरुण राहा, जी. उदयन, रविंद्र स्वर्णकार, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक सर्वेश सोनी, मीडिया प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

The post गेवरा परेड ग्राउंड में मार्च पास्ट के साथ CISF का 57वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत:4 गंभीर घायल, खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे सभी; मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस https://vedantsamachar.in/archives/86566 Sat, 01 Nov 2025 08:38:49 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=86566 कोरबा,01 नवम्बर 2025। नेशनल हाईवे 31 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा में एक तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई […]

The post कोरबा हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत:4 गंभीर घायल, खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे सभी; मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,01 नवम्बर 2025। नेशनल हाईवे 31 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा में एक तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना 1 नवंबर की सुबह की है। कार सवार खैरागढ़ से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। मृतक ड्राइवर की पहचान खैरागढ़ जिले के भवनी के रहने वाले विजय वर्मा (29 साल) के रूप में हुई है। विजय वर्मा की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी, और उनकी मां का निधन शादी से एक साल पहले हुआ था।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार एनएच पर एक मोड़ पर नियंत्रण खोकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

चालक को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटघोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में घायल हुए लोगों में खैरागढ़ जिले के भवनी निवासी तिलेश्व वर्मा (32 साल) की हालत गंभीर है। अन्य घायलों में भिलाई के जामुल निवासी मकुंदी वर्मा (49 साल), अशोक वर्मा (35 साल) और बोईरडीह निवासी संजय वर्मा (35 साल) शामिल हैं। सभी किसी काम से यात्रा कर रहे थे।

इस हादसे का एक कारण उस स्थान पर मौजूद डिवाइडर को भी बताया जा रहा है, जहां सड़क बंद है। यातायात पुलिस ने पहले भी इस डिवाइडर को हटाने के लिए एनएच और नाका प्रबंधन को पत्राचार किया था, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस डिवाइडर के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

The post कोरबा हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत:4 गंभीर घायल, खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे सभी; मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस appeared first on Vedant Samachar.

]]>
SECL ने 30 कर्मचारियों का किया प्रशासनिक स्थानांतरण,कोरबा, गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्र के, देखिए सूचि https://vedantsamachar.in/archives/78030 Sat, 04 Oct 2025 11:10:00 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=78030 बिलासपुर,04 अक्टूबर 2025। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार कोरबा, गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्र के 30 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान पद व वेतनमान पर सीडब्ल्यूएस, कोरबा में पदस्थ किया गया है। महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया […]

The post SECL ने 30 कर्मचारियों का किया प्रशासनिक स्थानांतरण,कोरबा, गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्र के, देखिए सूचि appeared first on Vedant Samachar.

]]>
बिलासपुर,04 अक्टूबर 2025। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार कोरबा, गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्र के 30 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान पद व वेतनमान पर सीडब्ल्यूएस, कोरबा में पदस्थ किया गया है।

महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर सीडब्ल्यूएस, कोरबा में कार्यभार ग्रहण करने भेजें। कर्मचारियों को अपने दस्तावेजों के साथ कार्यभार ग्रहण प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। एसईसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण पूरी तरह प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

देखिए सूचि

The post SECL ने 30 कर्मचारियों का किया प्रशासनिक स्थानांतरण,कोरबा, गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्र के, देखिए सूचि appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर अब जल्द होगी मूसलाधार बारिश, जानिए कहां से होगी शुरुआत? https://vedantsamachar.in/archives/40240 Sat, 14 Jun 2025 10:42:21 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=40240 Chhattisgarh Weather Update Today 14 June 2025 : भीषण गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सरहद पर एक बार फिर पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके सक्रिय होने की पूरी संभावना है। राज्य में […]

The post Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर अब जल्द होगी मूसलाधार बारिश, जानिए कहां से होगी शुरुआत? appeared first on Vedant Samachar.

]]>
Chhattisgarh Weather Update Today 14 June 2025 : भीषण गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सरहद पर एक बार फिर पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके सक्रिय होने की पूरी संभावना है। राज्य में सबसे पहले मानसून बस्तर अंचल में दस्तक देगा और इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत समूचे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मानसून की चाल थोड़ी सुस्त जरूर रही, लेकिन अब इसकी गति तेज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि 15 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा और एकसमान बारिश का दौर शुरू होगा। इससे किसानों, आम लोगों और गर्मी से बेहाल जनजीवन को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और वर्षा मई में 11 गुना ज्यादा बारिश खास बात यह है कि मई माह में छत्तीसगढ़ में औसतन 430-450 मिमी बारिश की अपेक्षा इस बार 5,050 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 11 गुना ज्यादा है। इसके बावजूद जून की शुरुआत में प्रदेश में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार चला गया और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अब मानसून की एंट्री से मौसम (Chhattisgarh Weather Update) का मिजाज पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।

बस्तर से लेकर सरगुजा तक बरसेंगे बादल मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बस्तर संभाग में सबसे पहले बारिश की शुरुआत होगी, जहां बादल तेजी से छा रहे हैं। इसके बाद सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला तेज होगा। किसानों को खेती के लिए यह बेहद अनुकूल समय है, वहीं प्रशासन ने नागरिकों को बिजली, जलभराव और आंधी-तूफान से सतर्क रहने की भी अपील की है।

आज सभी जिलों में अलर्ट छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मौसम की स्थिति 40-60 किमी/घंटा की गति वाले जिले सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, सूरजपुर और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा/आंधी की संभावना है। इन जिलों में 40-60 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है।

30-40 किमी/घंटा की गति वाले जिले

उपरोक्त जिलों के अलावा नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, रायपुर, कोरबा, गौरला-पेंड्रा मरवाही, दर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सुरगुजा, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है। मौसम में बदलाव (Chhattisgarh Weather Update) की संभावना है, जिसमें मेघगर्जन और वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर शहर में 14 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने और मध्यम से भारी वर्षा होने की भी संभावना है।मानसून की दस्तक छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ मौसम में बदलाव नहीं, बल्कि उम्मीदों की बौछार भी है। इससे जहां एक ओर खेतों में हरियाली लौटेगी, वहीं दूसरी ओर शहरों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जलस्तर सुधरेगा और ग्रामीण इलाकों में जल संसाधन बेहतर होंगे।

The post Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर अब जल्द होगी मूसलाधार बारिश, जानिए कहां से होगी शुरुआत? appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: 115 गुम मोबाइल बरामद… https://vedantsamachar.in/archives/37383 Thu, 05 Jun 2025 07:08:55 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=37383 जांजगीर चांपा,05 जून 2025। पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए अलग-अलग जिला क्षेत्रों से 115 गुम मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीबन 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल वितरित किए गए। गुम मोबाइल धारकों ने अपना मोबाइल पाने पर खुशी जाहिर की […]

The post जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: 115 गुम मोबाइल बरामद… appeared first on Vedant Samachar.

]]>
जांजगीर चांपा,05 जून 2025। पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए अलग-अलग जिला क्षेत्रों से 115 गुम मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीबन 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल वितरित किए गए।

गुम मोबाइल धारकों ने अपना मोबाइल पाने पर खुशी जाहिर की और पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस ने बताया कि गुम मोबाइल की जानकारी CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जो भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।

जांजगीर चांपा पुलिस ने बताया कि उन्होंने जिले के अलावा बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती और अन्य स्थानों से गुम मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को रास्ते में कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करें।

पुलिस ने यह भी बताया कि बिना बिल के मोबाइल खरीदना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह चोरी का मोबाइल हो सकता है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने लोगों को साइबर क्राइम औरओ साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।

इस दौरान साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर गुम मोबाइल को बरामद किया और मोबाइल धारकों को उनके गुम मोबाइल वितरित किए गए। जांजगीर चांपा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजी जाए और अपने नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें।

The post जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: 115 गुम मोबाइल बरामद… appeared first on Vedant Samachar.

]]>