कोरबा से आज के समाचार Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/कोरबा-से-आज-के-समाचार निर्भीक और निष्पक्ष Fri, 25 Jul 2025 03:57:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://vedantsamachar.in/wp-content/uploads/2025/02/cropped-cropped-logo-vs2025-32x32.png कोरबा से आज के समाचार Archives - Vedant Samachar https://vedantsamachar.in/archives/tag/कोरबा-से-आज-के-समाचार 32 32 कोरबा जिले में लीलागर नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रही धार, मार्ग पर आवागमन ठप, सरकारी स्कूल बंद https://vedantsamachar.in/archives/53585 Fri, 25 Jul 2025 03:57:53 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=53585 कोरबा, 25 जुलाई 2025। कोरबा जिले में गुरुवार की शाम से लेकर पिछली पूरी रात लगातार बरसात का असर दिखने लगा है। लीलागर नदी उफान पर आ गई है, जिससे पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है और राहगीरों को घूमकर जाना पड़ रहा है। लगातार हो […]

The post कोरबा जिले में लीलागर नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रही धार, मार्ग पर आवागमन ठप, सरकारी स्कूल बंद appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 25 जुलाई 2025। कोरबा जिले में गुरुवार की शाम से लेकर पिछली पूरी रात लगातार बरसात का असर दिखने लगा है। लीलागर नदी उफान पर आ गई है, जिससे पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है और राहगीरों को घूमकर जाना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश के असर से नदी नालों का स्तर तेजी से बढ़ा है। लीलागर नदी उफान पर होने से हरदीबाजार से सुवाभोंडी-रेंकी एवं हरदीबाजार से नेवसा उतरदा जाने वाला मार्ग पूरी तरह ठप पड़ गया है। जिन राहगीरों को उस पार जाना है उन्हें सराई सिंगार डिंडोभांठा मार्ग से जाना आना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नदी का बहाव को गंभीरता से लेते हुए खतरा न उठाएं। पुल पार करने की कोशिश न करें, जिससे जान के जोखिम का खतरा हो सकता है।

सेजेस उतरदा के प्राचार्य, राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अतिवृष्टि होने के कारण ग्राम उतरदा चारों तरफ से नदी व नाले से घिरे होने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। इस कारण ग्राम उतरदा के सरपंच, उपसरपंच एवं एस एम डी सी के सर्व सहमति से आज दिनाँक 25/7/2025 दिन शुक्रवार को विद्यालय बन्द करने का निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। साथ ही, जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें तैनात की हैं।

The post कोरबा जिले में लीलागर नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रही धार, मार्ग पर आवागमन ठप, सरकारी स्कूल बंद appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोयला माफिया का काला खेल: एसईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल,खदानों से प्रतिदिन लगभग 3,000 टन कोयले की अवैध बिक्री https://vedantsamachar.in/archives/53579 Fri, 25 Jul 2025 02:49:41 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=53579 कोरबा, 25 जुलाई 2025। कोरबा जिले की कुसमुंडा, दीपका और गेवरा खदानों से प्रतिदिन लगभग 3,000 टन कोयले की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। यह खुलासा जांच एजेंसियों और जिला पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। पुलिस ने चार टेलीकॉम ट्रकों को जब्त किया है, जिनमें से प्रत्येक ट्रक में 84 टन से […]

The post कोयला माफिया का काला खेल: एसईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल,खदानों से प्रतिदिन लगभग 3,000 टन कोयले की अवैध बिक्री appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा, 25 जुलाई 2025। कोरबा जिले की कुसमुंडा, दीपका और गेवरा खदानों से प्रतिदिन लगभग 3,000 टन कोयले की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। यह खुलासा जांच एजेंसियों और जिला पुलिस की कार्रवाई में हुआ है।

पुलिस ने चार टेलीकॉम ट्रकों को जब्त किया है, जिनमें से प्रत्येक ट्रक में 84 टन से अधिक कोयला अवैध रूप से लोड किया गया था। इन ट्रकों को जानबूझकर खदान से बाहर लाया जाता, जांच के नाम पर चक्कर लगाया जाता, फिर वही ट्रक ‘जांच क्लियर’ के नाम पर फिर से खदान में कोयला लेकर घुसते।

इस पूरे रैकेट में ट्रकों के मालिक, डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) होल्डर, खदान के गेट पास जारी करने वाले और सतह निरीक्षक (सरफेस सुपरवाइजर) तक की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह अवैध कारोबार आज की उपज नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा सुनियोजित घोटाला है। ट्रकों को किस दिन, किस समय और किस रूट से ले जाना है — इसकी पूरी मैपिंग और सेटिंग तैयार रहती है।

इस मामले में एसईसीएल की खदान सुरक्षा व्यवस्था, वहां नियुक्त सुरक्षा गार्ड, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें, और गेटपास सिस्टम सब कटघरे में हैं। कुसमुंडा थाना पुलिस ने सुरक्षा दस्तावेज, गार्ड रजिस्टर, और खनन प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों की जांच भी शुरू कर दी है।

अब तक पुलिस ने चार टेलीकॉम ट्रकों को जब्त किया, उनके ड्राइवरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है जो पूरे नेटवर्क के ‘संदेशवाहक’ के रूप में कार्य कर रहे थे।

यह मामला केवल चोरी का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में फैले सड़ांध का संकेत है — जहां अधिकारी, ठेकेदार, और कोल परिवहन माफिया की मिलीभगत से हजारों टन कोयला रोज़ाना गायब हो रहा है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन इस पूरे मामले में कितने दोषियों तक पहुंच पाता है और क्या वास्तव में कोयला माफिया का जड़ से सफाया होगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?

जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। इसके साथ ही, एसईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करना चाहिए ताकि भव

The post कोयला माफिया का काला खेल: एसईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल,खदानों से प्रतिदिन लगभग 3,000 टन कोयले की अवैध बिक्री appeared first on Vedant Samachar.

]]>
BREAKING:कोरबा में महिला डॉक्टर से अनाचार की कोशिश, होटल के सफाई कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार https://vedantsamachar.in/archives/50918 Fri, 18 Jul 2025 04:36:47 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=50918 कोरबा,18 जुलाई (वेदांत समाचार)। शहर के एक होटल में रहकर ट्रेनिंग करने वाली एक महिला डॉक्टर से अनाचार की कोशिश की गई। होटल के सफाई कर्मी ने खिड़की से घुसकर महिला डॉक्टर के साथ अनाचार की कोशिश की, लेकिन महिला डॉक्टर ने विरोध किया और चीख-पुकार मचा दी, जिससे आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। […]

The post BREAKING:कोरबा में महिला डॉक्टर से अनाचार की कोशिश, होटल के सफाई कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,18 जुलाई (वेदांत समाचार)। शहर के एक होटल में रहकर ट्रेनिंग करने वाली एक महिला डॉक्टर से अनाचार की कोशिश की गई। होटल के सफाई कर्मी ने खिड़की से घुसकर महिला डॉक्टर के साथ अनाचार की कोशिश की, लेकिन महिला डॉक्टर ने विरोध किया और चीख-पुकार मचा दी, जिससे आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।

पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर शक्ति जिले से कोरबा आई थीं और होटल टॉप इन टाउन में ठहरी हुई थीं। आरोपी सफाई कर्मी राजा खड़िया ने नशे की हालत में महिला डॉक्टर के साथ अनाचार की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने विरोध किया और चीख-पुकार मचा दी, जिससे आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।

महिला डॉक्टर रूम नंबर 122 में रह रही थीं। बीती रात करीब 12 बजे आरोपी राजा खड़िया ने खिड़की से घुसकर महिला डॉक्टर के साथ अनाचार की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने विरोध किया और चीख-पुकार मचा दी, जिससे आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने आरोपी राजा खड़िया को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अनाचार की कोशिश और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

The post BREAKING:कोरबा में महिला डॉक्टर से अनाचार की कोशिश, होटल के सफाई कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा : पहुंचविहीन गांवों में बदहाल स्वास्थ्य सुविधा, मरीज को खाट पर अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी https://vedantsamachar.in/archives/48283 Thu, 10 Jul 2025 01:41:31 +0000 https://vedantsamachar.in/?p=48283 कोरबा,10 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पहुंचविहीन गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव आज भी एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। इन दुर्गम क्षेत्रों में मरीजों को न तो समय पर एंबुलेंस मिल पाती है और न ही समुचित उपचार की सुविधा। कई बार तो परिजनों के बार-बार फोन करने के बावजूद भी […]

The post कोरबा : पहुंचविहीन गांवों में बदहाल स्वास्थ्य सुविधा, मरीज को खाट पर अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी appeared first on Vedant Samachar.

]]>
कोरबा,10 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पहुंचविहीन गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव आज भी एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। इन दुर्गम क्षेत्रों में मरीजों को न तो समय पर एंबुलेंस मिल पाती है और न ही समुचित उपचार की सुविधा। कई बार तो परिजनों के बार-बार फोन करने के बावजूद भी एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंचती, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।

0.खाट पर 7 किलोमीटर का सफर: स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती घटना

ताजा मामला पाली विकासखंड के बारीउमराव पंचायत के गांव जलहल का है, जो ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर है। बीते रविवार को जलहल निवासी 37 वर्षीय करसीला एक्का मौसमी बुखार की चपेट में आ गईं और तेज बुखार से तप रही थीं। उनकी बिगड़ती तबीयत देख पति रामधन एक्का ने एंबुलेंस (108 संजीवनी एक्सप्रेस) को कॉल किया।लेकिन, एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। परिजनों के पास कोई और विकल्प न देख, वे आनन-फानन में करसीला को खाट के सहारे लीमगांव तक ले जाने लगे। बारिश से बचाने के लिए उन्होंने खाट को तिरपाल से ढका और मरीज को छाता भी ओढ़ाया। सड़कविहीन गांव से लीमगांव मुख्य मार्ग तक लगभग सात किलोमीटर का यह पैदल सफर उन्होंने बरसते पानी में तय किया। लीमगांव मुख्य मार्ग से उन्हें एक निजी वाहन मिला, जिसकी मदद से करसीला को पाली मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला की तबीयत सामान्य है, लेकिन इस दौरान परिजनों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

0 वर्षों से सड़क की मांग, प्रशासन मौन

ग्राम जलहल से लीमगांव तक सड़क निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं। गांव से मुख्य मार्ग की दूरी सिर्फ सात किलोमीटर है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है। इस उपेक्षा के कारण ग्रामीणों को आए दिन ऐसी विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

The post कोरबा : पहुंचविहीन गांवों में बदहाल स्वास्थ्य सुविधा, मरीज को खाट पर अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी appeared first on Vedant Samachar.

]]>