The post BREAKING :कटघोरा में सेकंडों में साफ हुई नकदी: बैंक के बाहर खड़ी बाइक बनी निशाना, CCTV में कैद वारदात appeared first on Vedant Samachar.
]]>बताया जा रहा है कि आरोपी एक बाइक पर सवार होकर आए थे और दोनों ने हेलमेट पहन रखा था ताकि पहचान छिपी रहे। पीछे बैठे युवक ने फुर्ती दिखाते हुए डिक्की खोली, जबकि चालक बाइक स्टार्ट रखकर तुरंत मौके से भाग निकला। पूरी घटना महज कुछ सेकंड में अंजाम दी गई।सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि, “घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।” पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद अतिरिक्त सावधानी बरतने, वाहन को अकेला न छोड़ने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।
The post BREAKING :कटघोरा में सेकंडों में साफ हुई नकदी: बैंक के बाहर खड़ी बाइक बनी निशाना, CCTV में कैद वारदात appeared first on Vedant Samachar.
]]>