The post सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: एसईसीएल कर्मचारियों को ले जा रही बस पुलिया से गिरी, कई घायल appeared first on Vedant Samachar.
]]>जानकारी के अनुसार, बस में रात्रि पाली के कर्मचारी सवार थे, जो भटगांव और जरही से बैठकर महान-3 कोयला खदान, जगरनापुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बोझा गांव के पास संकरी पुलिया पार कर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसईसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल अस्पताल, भटगांव लाया जा रहा है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
सूरजपुर के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बस में करीब 20-25 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं।
The post सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: एसईसीएल कर्मचारियों को ले जा रही बस पुलिया से गिरी, कई घायल appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post कोरबा से बड़ी खबर कोयला खदान में कमीशन का खेल: SECL के अधिकारियों पर सवाल appeared first on Vedant Samachar.
]]>तबादला सूची में नाम नहीं
एस के मोहंती (जीएम गेवरा), एन. खुर्सीद (डीजीएम, कोल डिस्पैच इंचार्ज), गौरी शंकर प्रसाद (जीएम विद्युत एंड यांत्रिकी) का नाम तबादला सूची में नहीं होने से चर्चा है। खदान सूत्र मानते हैं कि इन अधिकारियों का नाम तबादला सूची में होना चाहिए था।
कमीशन का खेल
खदान सूत्र बताते हैं कि एसईसीएल बिलासपुर की कोयला खदानों से उद्योगों को लिंकेज आक्शन में कोयला दिया जाता है और स्पॉट आक्शन के जरिए कोयले का विक्रय किया जाता है। इसमें रिश्वतखोरी और अवैध वसूली का खेल शुरू हो जाता है। कोयला खरीददार को एलाऊ फीस 10 रुपये प्रति टन देना होता है, इसके बाद ही कोयला प्रदान किया जाता है।
स्टीम कोयला की चाह
कोयला खरीददार को आरओएम यानी खदान से जैसा कोयला फेस में पहुंचा है, वैसा ही दिए जाने का नियम है, लेकिन पेशेवर कोयला खरीददार यहां पर सांठगांठ से अच्छा कोयला उठाने की सुविधा चाहता है। इस सुविधा के लिए कोयला खरीददार को 50 से 60 रुपये प्रति टन सेवा शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
कटनी, सतना और वाराणसी में ऊंची कीमत पर बिकता है
यह स्टीम कोयला कटनी, सतना और वाराणसी कोयला मंडी ले जाया जाता है, जहां यह ऊंची कीमत पर बिकता है। इससे साफ है कि एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान में कमीशन का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।
The post कोरबा से बड़ी खबर कोयला खदान में कमीशन का खेल: SECL के अधिकारियों पर सवाल appeared first on Vedant Samachar.
]]>