Vedant Samachar

Accident News : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत एक घायल…

Vedant samachar
1 Min Read

रायसेन,09 दिसंबर। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बेगमगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज मार्ग पर लोहा मिल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान द्वारका आदिवासी (25) और करन सिंह (22) के रूप में हुई है। करन की बाइक पर बैठा सोमराज गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। बेगमगंज सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने द्वारका और करन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोमराज की हालत गंभीर होने पर उसे सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और अंधेरा होने के कारण एक-दूसरे को समय रहते देख नहीं पाईं, जिससे जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article