बिलासपुर,08दिसंबर(वेदांत समाचार) । सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर 8 दिसंबर 2025 को एसईसीएल मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के लिए बनाए गए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अपना अंशदान दिया।
कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने झंडा दिवस की महत्वता बताते हुए शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुरुआत वर्ष 1949 में हुई थी और तब से हर वर्ष 7 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन झंडे की खरीद और अंशदान के माध्यम से प्राप्त राशि शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण, पुनर्वास और सहायता योजनाओं में खर्च की जाती है।
एसईसीएल मुख्यालय में जुटाए गए अंशदान को लेकर प्रबंधन ने बताया कि संस्था आगे भी सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देती रहेगी।



