Vedant Samachar

IAS अधिकारियों को कैडर आवंटित, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर ,08दिसंबर(वेदांत समाचार)। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC-CSE 2024) के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है. ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश मिला है. वहीं छत्तीसगढ़ को इस बार 3 नए आईएएस मिले हैं. वहीं यूपीएससी 2024 में 65 वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर मिला है.

किसे मिला छत्तीसगढ़ कैडर ?

कैंडिडेटहोम स्टेटअलॉट हुआ कैडर
गोकुल आरकेतमिलनाडूछत्तीसगढ़
वाध्यता यशवनाथतेलंगानाछत्तीसगढ़
इशांत जैसवालयूपीछत्तीसगढ़

UPSC परीक्षा टॉपर्स और उनके कैडर:
शक्ति दुबे – यूपी
हर्षिता गोयल – गुजरात
डोंगरे अर्चित पराग – कर्नाटक
शाह मार्गी चिराग – गुजरात
आकाश गर्ग – AGMUT
कोमल पुनिया – यूपी
आयुषी बंसल – मध्य प्रदेश
राजकृष्ण झा – बिहार
आदित्य विक्रम अग्रवाल – यूपी
मयंक त्रिपाठी – यूपी

Share This Article