राजनांदगांव,08 दिसम्बर 2025। जिले के खैरागढ़ क्षेत्र से नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता सामने आई है। MMC (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) ज़ोन में सक्रिय कुख्यात नक्सली सीसी मेंबर रामधेर मज्जी ने अपने साथियों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
इस आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया है कि MMC जोन अब लगभग नक्सलमुक्त हो गया है।
हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सूची:
- रामधेर मज्जी – CCM – AK–47 रायफल
- चंदू उसेंडी – DVCM – .30 कार्बाइन
- ललिता – DVCM – बिना हथियार
- जानकी – DVCM – इंसास रायफल
- प्रेम – DVCM – AK–47 रायफल
- रामसिंह दादा – ACM – .303 रायफल
- सुकेश पोट्टम – ACM – AK–47 रायफल
- लक्ष्मी – PM – इंसास रायफल
- शीला – PM – इंसास रायफल
- सागर – PM – SLR
- कविता – PM – .303 रायफल
- योगिता – PM – बिना हथियार
सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि
रामधेर मज्जी नक्सल संगठन का महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता था, जिसके खिलाफ कई गंभीर प्रकरण दर्ज थे। उसके आत्मसमर्पण से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आत्मसमर्पण नीति का प्रभाव दिख रहा है और क्षेत्र में विकास एवं शांति का मार्ग और मजबूत होगा।



