Vedant Samachar

बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में अब तक 20 नक्सली ढेर…

Vedant samachar
2 Min Read
बीजापुर में नेशनल पार्क के पास एक नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद

बीजापुर,04 दिसंबर (वेदांत समाचार)। माओवादी संगठन के सबसे बड़े नाम सबसे बड़े अध्याय माडवी हिडमा का अंत हो चुका है। जिसके बाद से नक्सली संगठन को एक के बाद एक कई बड़े झटके का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। कल हुए पुलिस मुठभेड़ में 19 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं 15 नक्सलियों के शव बरामद होने की आशंका है। दरअसल, बुधवार को दंतेवाड़ा बार्डर में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन गया।

इसी बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों द्वारा 19 से 20 नक्सलियों को ढेर की खबर सामने आई है। वहीं इस मुठभेड़ में 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शामिल हैं। वहीं घायल जवान सोमदेव यादव का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर पर नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के बाद बीजापुर की पुलिस डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया गया।

Share This Article