कोरबा, 03 दिसंबर (वेदांत समाचार)। शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय उतरदा के विद्यार्थियों ने एमएलसी कंप्यूटर कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ सोलर सिस्टम से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
कॉलेज के विशेषज्ञों ने बच्चों को कंप्यूटर के विभिन्न मॉड्यूल, डिजिटल कार्यप्रणाली और नवीन तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सोलर सिस्टम के घटकों, कार्यप्रणाली और इसके उपयोग से होने वाले लाभों पर भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।


विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में तकनीकी विषयों के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



