Vedant Samachar

रायपुर- दो कार में आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में 3 लोग घायल, पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर: मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा ओवर ब्रिज पर हुआ है। यहां बुधवार सुबह दो तेज रफ्तार कार आपस में भीड़ गई।

दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तीनों युवकों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Share This Article