Vedant Samachar

मतदाता अब ऑनलाइन लिंक के जरिए अपने नाम की जांच कर सकते हैं: इंजी. रवि पाण्डेय…

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर,01 दिसंबर (वेदांत समाचार) । जिला भाजपा द्वारा नरियरा नगर पंचायत के प्रभारी नियुक्त नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने नरियरा पहुंचकर पार्टी द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की बैठक ली और उन्हें समय पर मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इंजीनियर पाण्डेय ने बताया कि 22 वर्षों बाद निर्वाचन आयोग देशभर में क्रमवार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर रहा है। इस प्रक्रिया में गलत नाम सुधारना, छूटे हुए नाम जोड़ना, पता बदलने वाले, मृतक या अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाना शामिल है। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस प्रक्रिया को डिजिटल तकनीक से सरल बनाया है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवा रहे हैं, जिसमें किसी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी की आवश्यकता नहीं है।

मतदाता अब ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपने नाम की जांच कर सकते हैं और सही जानकारी देकर त्रुटिहीन सूची बनाने में सहयोग कर सकते हैं। बैठक में हरप्रसाद यादव, आकाश सिंह, रवि रात्रे, महेश कर्ष, शशिदास महंत, शुशांत बंजारे, दिलचंद बंजारे, मधु पाटले, राजेस कैवर्त, गणपति दास महंत, कृष्णचंद राठौर, रवि राय, पारस दुबे, प्रदीप निर्मलकर, दीपक बंजारे, धीरेन्द्र निर्मलकर, दुर्गेश साहू, धनंजय बरेठ, बलराम गोस्वामी, दुर्गेश यादव, संतोष भारत और अनिल यादव उपस्थित रहे।

Share This Article