Vedant Samachar

Female Cricketer’s Girlfriend : मशहूर महिला क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई! जानें कौन है ये स्टार ऑलराउंडर…

Vedant samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,30नवंबर : भारतीय क्रिकेट फैन्स के बीच इस वक्त साउथ अफ्रीकन क्रिकेट चर्चा का अहम हिस्सा बना हुआ है। टेस्ट सीरीज में भारत की क्लीन स्वीप हार के बाद, साउथ अफ्रीका की महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर क्लोई ट्रायन ने गर्लफ्रेंड से सगाई की खबर देकर क्रिकेट और सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है।

ट्रायन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
क्लोई ट्रायन ने अपनी गर्लफ्रेंड मिशेल नेटिवेल से सगाई की है। मिशेल जिम्बाब्वे की पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर 29 नवंबर को ट्रायन ने सगाई की तस्वीरें शेयर की और फैंस के साथ खुशी की जानकारी साझा की। सगाई की तस्वीरों में ट्रायन घुटनों के बल बैठकर मिशेल को प्रपोज करती और फिर सगाई की रिंग पहनाती नजर आईं। ट्रायन ने इंस्टाग्राम के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी तस्वीरें साझा कीं।

फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया
क्लोई ट्रायन की सगाई की खबर ने उनके पुरुष फैंस का दिल तोड़ दिया और ट्रायन सोशल मीडिया पर फिर एक बार चर्चा का विषय बन गईं। उनके फैंस उन्हें सगाई की बधाई दे रहे हैं और इसे क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबर के रूप में देख रहे हैं।

ट्रायन की क्रिकेट करियर की झलक
साउथ अफ्रीका के लिए 3 टेस्ट, 124 ODI और 113 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकीं हैं।
विमेंस टेस्ट मैचेस में 23.80 की औसत से 119 रन बनाए हैं और 4 विकेट भी लिए हैं।
ODI में 62 विकेट, जिसमें 1 पारी में 5 विकेट भी शामिल है। ODI में औसत रन रेट 39.74।
2,292 रन बनाए, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल।
T20 इंटरनेशनल में 1,283 रन और 39 विकेट।

क्लोई ट्रायन उस साउथ अफ्रीकी टीम का हिस्सा थीं, जिसने हालिया ICC विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में फाइनल खेला, लेकिन भारतीय टीम से 52 रनों से हार गई।

Share This Article