Vedant Samachar

एसईसीएल (SECL) में ’’संविधान दिवस’’ मनाया गया

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 26 नवंबर (वेदांत समाचार) एसईसीएल मुख्यालय स्थित आगन्तुक कक्ष में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दिनांक 26 नवंबर 2025 को मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, स्वतंत्र निदेशक श्याम अग्रवाल, निदेशक तकनीकी (संचालन) फ्रेंकलिन जयकुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में ’’संविधान दिवस’’ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की उद्धेशिका का पठन किया गया जिसे समस्त उपस्थितों ने दोहराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित निदेशक मण्डल, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, श्रमसंघ प्रतिनिधिगण ने बारी-बारी से बाबा साहेब की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share This Article