Vedant Samachar

बड़ी खबर : कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर निष्कासित.. अनुशासनहीनता का मामला

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 10 मार्च। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कोरबा में नूतन सिंह ठाकुर पार्टी के सभापति के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। और उन्हें जीत मिली थी।

बता दें, कोरबा नगर निगम में बीजेपी को बंमर बहुमत मिला है। वहां पार्टी का मेयर निर्वाचित हुआ है। इसके बाद सभापति चुनाव के लिए पार्टी ने हितानंद अग्रवाल को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था।

भाजपा से निष्कासन का समाचार मिडिया के माध्यम से मिला है। पार्टी नोटिस देती तो जरूर बताता कि हितानंद अग्रवाल जी को पार्षदो ने क्यों पसंद नहीं किया। मैं भाजपा का छोटा कार्यकर्ता हूं और रहूंगा। 33 भाजपा पार्षदो ने सभापति के लिए मुझे जनादेश दिया है। सभापति के रूप में निगम के 67 पार्षदो के हितों की रक्षा करने, कोरबा शहर का चौतरफा विकास करने तथा नियमों के अनुसार निगम को चलाने का दायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करता रहुंगा।

  • नूतनसिंह ठाकुर, सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा
Share This Article