Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ आ रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह, बिलासपुर में ब्राह्मण प्रीमियर-लीग के फाइनल में होंगे शामिल; तात्या टाइटंस-वल्लभ वेंचर्स के बीच मुकाबला

Vedant samachar
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रिंकू सिंह आज छत्तीसगढ़ में रहेंगे। रिंकू सिंह बिलासपुर में आयोजित ब्राह्मण प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे। 22 नवंबर को फाइनल मुकाबला तात्या टाइटंस और वल्लभ वेंचर्स के बीच होगा।

बिलासपुर के सरकंडा खेल परिसर में होने वाले इस आयोजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार रिंकू सिंह न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। बल्कि, युवाओं से रुबरू होकर उन्हें मोटिवेट भी करेंगे।

ब्राह्मण प्रीमियर लीग के समापन में शामिल होंगे रिंकू सिंह।

ब्राह्मण प्रीमियर लीग के समापन में शामिल होंगे रिंकू सिंह।

क्रिकेट प्रेमियों में रिंकू के आगमन को लेकर उत्साह

रिंकू सिंह, अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार फिनिशिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जो आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। रिंकू सिंह का यह आगमन छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण समुदाय के साथ सभी समुदायों और छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गर्व का विषय है, जो इस लीग के माध्यम से सर्वब्राम्हण के साथ सभी समाजों के बीच एकता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, उनकी उपस्थिति इस प्रतियोगिता को एक नया मुकाम देगी। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल बनेगा। लीग का फाइनल मुकाबला जिला खेल परिसर में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

अब जानिए क्रिकेटर रिंकू सिंह के बारे में

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ केन के रहने वाले हैं, जिन्होंने 2017 में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से करियर की शुरुआत की और बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स का अहम हिस्सा बने। आईपीएल में अपने हरफौनमौला प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह ने इंडियन टीम में अपनी जगह बना ली है।

उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में भी धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 176 रन की पारी खेली है। बता दें कि, ब्राह्मण प्रीमियर लीग का यह आयोजन न केवल खेल के प्रति उत्साह जगाने वाला है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाला भी साबित होगा।

Share This Article