Vedant Samachar

CG BREAKING:तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई HR एक्जीक्यूटिव, मौके पर मौत,पावर हाउस ओवरब्रिज के पास हुआ दर्दनाक हादसा

Vedant Samachar
1 Min Read

दुर्ग 22 नवंबर 2025 (वेदांत समाचार)। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह नेशनल हाइवे 53 पर भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला साक्षी द्विवेदी (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। साक्षी राजनांदगांव के एबिस प्लांट में एचआर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थीं।

जानकारी के अनुसार, साक्षी आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थीं। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वह अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर मायके की ओर जा रही थीं। जैसे ही बाइक पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरी, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनके पिता दूर जा गिरे, जबकि सड़क पर गिरी साक्षी ट्रेलर के पहियों की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Share This Article