Vedant Samachar

जांजगीर: शराब पीने के लिए पैसे की मांग पर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर चांपा, 20 नवंबर । जांजगीर थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 19 नवंबर की रात करीब 9 बजे की है, जब जांजगीर के बीडी महंत क्षेत्र निवासी प्रार्थी बोधराम नामदेव से आरोपी ललित नामदेव उर्फ राजू (उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06) ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट कर मौके से फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं—धारा 296, 351(2), 115(2), 119(2) बी.एन.एस.—के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article