नागपुर,15नवंबर (वेदांत समाचार) । बाल दिवस के अवसर पर अदाणी ग्रुप की गोंडखैरी साइट की सीएसआर टीम ने ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए ‘स्कूल बैग और वॉटर बॉटल वितरण कार्यक्रम’ आयोजित किया।
इस दौरान, गोंडखैरी साइट के आसपास के चार गाँवों- सुराबर्डी, आलेसुर, कलंबी और गोंडखैरी के 6 शासकीय विद्यालयों के कुल 82 विद्यार्थियों को स्कूल बैग्स और 73 विद्यार्थियों को वॉटर बॉटल्स वितरित की गईं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय स्वयंसेवकों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। स्कूल के शिक्षकों और ग्रामवासियों ने अदाणी ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें न सिर्फ विद्यार्थियों की मदद करती हैं, बल्कि पूरे गाँव में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी बनाती हैं।



