Vedant Samachar

जांजगीर चांपा: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा, 12 नवंबर 2025 – थाना अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजू बरेठ और अतुल यादव शामिल हैं, जो खोड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के निवासी हैं।पीड़िता नाबालिग बालिका ने बताया कि 8 नवंबर 2025 को दोपहर में वह घर में थी, तभी आरोपियों ने घर में घुसकर उसे बेईजत्ती करने की नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता के चिल्लाने पर दोनों आरोपी भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

थाना अकलतरा पुलिस ने नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेचना दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। निरीक्षक भास्कर शर्मा, म.प्र.आर. स्वाती गिरोलकर और जयप्रकाश रात्रे ने इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article