सारंगढ़-बिलाईगढ़,08नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध परिवहन पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने सरिया क्षेत्र में छापेमारी कर दो ट्रैक्टरों में लदा धान जब्त किया। दोनों चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद धान को सरिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
मंडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीयन या अनुमति के धान की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि ऐसी अनियमितताओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन धान खरीदी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सतत निगरानी कर रहा है।



