रायपुर,05नवंबर (वेदांत समाचार) । वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन वृंदावन हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी की पूजा, दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चारण और भगवान विष्णु नारायण की आरती के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जब शुभकामनाएं केवल सोशल मीडिया तक सीमित हो गई हैं, ऐसे में समाज को जोड़ने वाले आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने अपने काव्यपाठ से उपस्थित जनसमूह की खूब वाहवाही लूटी।
विशेष अतिथि डॉ. आदित्य शुक्ला (वैज्ञानिक एवं साहित्यकार, दिल्ली) ने भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जबकि पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय ने दीपावली के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। खुले मंच में विप्रजनों ने गीत, कविता, प्रहसन और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।
मुख्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
कविता पाठ – शकुन्तला तिवारी, रश्मि शकुंतला मिश्रा, संध्या रानी शुक्ला, सुमन बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, अर्चना पाठक, सुनील पाण्डेय, श्रद्धा पाठक, श्रुति दुबे, रज्जन अग्निहोत्री।
गायन – अनिता राव, वीणा मिश्रा, डॉ. सुनील ओझा, स्वीटी शर्मा, संजय बिलथरे, वैभवी दुबे, रिचा दुबे, सुनील शुक्ला, प्रीति मिश्रा।



