Vedant Samachar

ब्रेकिंग न्यूज़ : मोबाइल चलाने से मना करने पर 9वीं की एक छात्रा ने किया सुसाइड…

Vedant Samachar
3 Min Read

बहन ने मोबाइल चलाने से टोका तो नदी में कूदी दौड़कर अरपा नदी के पास पहुंची,पापा-दीदी के सामने छलांग लगा दी, 9वीं की छात्रा थी

बिलासपुर,05नवंबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोबाइल चलाने से मना करने पर 9वीं की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। 3 नवंबर को छात्रा देर रात तक मोबाइल देख रही थी। जिसे परिजनों ने मना किया, तो रात करीब 1.30 बजे गुस्से में दौड़कर वह अरपा नदी के पास पहुंची और छलांग लगा दी।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। इस दौरान उसके परिजन भी पीछा करते हुए वहां पहुंचे। बड़ी बहन ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रात के अंधेरे में दो युवकों ने नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव मिलते मिलते सुबह हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाले अरूण कठौते प्राइवेट जॉब करते हैं। उसकी छोटी बेटी अदिति कठौते (14) घर में रात करीब 1.30 बजे तक मोबाइल देख रही थी। जिसे उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने चलाने से मना किया।

वो बोली कि देर रात मोबाइल देख रही है, अब सो जा। इतने में अदिति गुस्से में घर से बाहर निकल गई। दौड़ते हुए अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंची। चेतना ने अदिति के घर से बाहर निकलने की जानकारी अपने पिता अरुण कमल कठौते को दी। जिसके बाद दोनों दौड़ते हुए अदिति का पीछा करने लगे।

इस दौरान चेतना और उसके पिता चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने के लिए आवाज लगाते रहे। लेकिन, वो नहीं रूकी। देखते ही देखते अदिति अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंच गई, जहां उसने बहन और पिता के सामने नदी में छलांग लगा दी। अपनी आंखों के सामने अदिति को नदी में छलांग लगाते देखकर बड़ी बहन चेतना हैरान रह गई। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान रात के अंधेरे में दो युवक नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की।

लेकिन, गहराई अधिक होने के कारण वो ज्यादा दूर नहीं जा सके। लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्या, एएसआई देवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, देर रात होने की वजह से रेस्क्यू नहीं किया जा सका। आज मंगलवार की सुबह से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा का रेस्क्यू किया गया। वहीं, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद छात्रा का शव नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Share This Article