Vedant Samachar

सारंगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ फंड पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

97,240 रुपए नकद और 5 मोबाइल बरामद, थाना प्रभारी कामिल हक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई


सारंगढ़,30 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम चंदाई स्थित एक अधूरे निर्माणाधीन भवन में जुआ फंड पर दबिश दी।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आंजनये वार्ष्णेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पांडेय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदाई गांव में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से “काटपत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कामिल हक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

13 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल जब्त
मौके से कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹97,240 नकद राशि और 5 मोबाइल फोन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में — शैलेश यादव, अलताश खान, राहुल खुटें, पिताम्बर पटेल, आशीफ खान, दिलीप खुटें, कमलेश मनहर, संजय जायसवाल, जीवन साहू, मुरलीधर खुटें, भीष्मदेव मनहर और अनुप भारद्वाज शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम को सराहना
इस कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, सउनि अंजन सिंह कंवर, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक सत्येन्द्र बंजारे, विक्रम सिंह सिदार, योगेश कुर्रे, गौरीशंकर भारद्वाज, महिला आरक्षक फुलटोरी सहित पूरी टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि ऐसे अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Share This Article