Vedant Samachar

CG Job News: प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 30 अक्टूबर को

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा 28 अक्टूबर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन गुरूवार 30 अक्टूबर को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक सिटी डेंटल केयर, कोरबा तथा इन्फोटेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।


रिक्तियों का विवरण :- डेंटल स्टाफ, रिसेप्शनिस्ट, सोशल मीडिया हैंडलिंग, टेक्निशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एक्जक्यूटिव, टीम मैनेजर, प्रोडक्ट एडवाईजर (ग्राम पंचायत) पदों हेतु 244 रिक्त पदो ंके लिए, आयुसीमा- 18 वर्ष से 45 वर्ष तक एवं योग्यता- 10 वीं से स्नातक, पीजीडीसीए, कार्यस्थल – कोरबा, वेतनमान रूपये 06 हजार से 15 हजार तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।

Share This Article