Vedant Samachar

कुसमुंडा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगाया, धूमधाम से मनाई गई दीपावली

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,21अक्टूबर (वेदांत समाचार) । कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह से ही घरों में सजावट और तैयारियों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई कर दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया।

महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं, जिससे पूरा कुसमुंडा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शाम के समय श्रद्धापूर्वक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ की गई। पूजा के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशी साझा की।

रात्रि में आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पटाखे फोड़कर दीपोत्सव का आनंद उठाया। पूरे क्षेत्र में उल्लास, उमंग और प्रकाश का माहौल देखने को मिला।

Share This Article