Vedant Samachar

जशपुर: मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ बगिया में मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Vedant samachar
1 Min Read

जशपुर,21 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और अन्य परिवारजन भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और यह हमें अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है और यह सिर्फ घरों में दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने विचारों और जीवन में सकारात्मकता लाने का अवसर भी है।

मुख्यमंत्री ने अपने धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस पर्व को खास बनाने की खुशी व्यक्त की और प्रदेशवासियों से यह आह्वान किया कि दीपावली के इस पावन अवसर पर समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भावना बनाए रखें।

Share This Article