Vedant Samachar

ट्रंप डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत के लिए तैयार…

Vedant Samachar
2 Min Read

वाशिंगटन 07 अक्टूबर । अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन हुए अब छह दिन हो चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक और पोस्ट में कहा कि डेमोक्रेट्स ने अमेरिका की सरकार को बंद कर दिया है। यह तब हुआ जब देश की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत थी और शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर था। इस बंद के कारण, कई सरकारी कार्यक्रम, सेवाएं और समाज के अन्य पहलू प्रभावित हुए हैं जिन पर अमेरिकी निर्भर हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

उन्होंने आगे लिखा कि वे डेमोक्रेट्स के साथ उनकी असफल स्वास्थ्य नीतियों या किसी भी अन्य मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन पहले सरकार को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जाए।

दिन में मीडिया से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर डेमोक्रेट्स से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, “हम डेमोक्रेट्स से बात कर रहे हैं, और उम्मीद है कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर कुछ अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

रिपब्लिकन पार्टी का आरोप है कि डेमोक्रेट्स अवैध प्रवासियों के लिए स्वास्थ्य योजनाओं में सहायता राशि की मांग कर रहे हैं। वहीं डेमोक्रेट्स का कहना है कि वे इस साल की शुरुआत में पारित हुए “बिग ब्यूटीफुल बिल” में अमेरिकी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा में कटौती को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को सीनेट में मतदान फिर विफल रहा क्योंकि दोनों दल एक-दूसरे को इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों पर नियंत्रण रखती है, लेकिन सीनेट में उनके पास आठ वोट कम है, जबकि बिल पारित करने के लिए 60 वोट जरूरी हैं।

Share This Article