Vedant Samachar

मुर्मु ने प्रदान किये राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार…

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली 07 अक्टूबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में 2022-23 के लिए ‘माई भारत -राष्ट्रीय सेवा योजना’ पुरस्कार प्रदान किये। युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 1993-94 में स्थापित यह पुरस्कार, समाज सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले देश के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार मेरा भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से है और जिसका उद्देश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। यह योजना 1969 में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी समारोह के दौरान शुरू की गई थी।

Share This Article