Vedant Samachar

CG ACCIDENT : ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

Vedant samachar
1 Min Read

धमतरी, 03 अक्टूबर. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर हुआ. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

तीनों युवकों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा गया. जानकारी के मुताबिक मृतकों में दो युवक डोमेश्वर नेताम और दिवस ध्रुव बाजार कुर्रीडीह का रहने वाला था. एक युवक पालेश्चर यादव पीपरछेड़ी का रहने वाला था. डोमेश्वर नेताम सीएएफ का जवान था, जो हफ्तेभर पहले छुट्‌टी पर अपना घर आया था.

तीनों युवक धमतरी से काम निपटाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद गांव व आसपास इलाके में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Share This Article