Vedant Samachar

CG Crime News : चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read

अभनपुर, 03 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। रायपुर के अभनपुर में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 30 सितंबर की शाम की है। आरोपी ने अपनी पत्नी पर शक के चलते हमला किया और उसके गले पर ब्लेड से वार किया। संघर्ष के दौरान महिला के दोनों हाथ और पेट के बाएं तरफ भी गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

अभनपुर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Share This Article