Vedant Samachar

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का हुआ सम्मान

Vedant Samachar
2 Min Read
  • बुजुर्ग की घर की शान होते हैं : चेम्बर अध्यक्ष योगेश जैन

कोरबा,01अक्टूबर (वेदांत समाचार)। बुधवार को नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। बुजुर्गों का सम्मान किया गया और वरिष्ठ नागरिक एवं समाज विषय पर परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों की आरती उतार कर की गई। उन्हें तिलक लगाया गया और माला पहनाते हुए श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तथा गौमुखी सेवाधाम के सचिव योगेश जैन ने कहा कि बुजुर्ग की घर की शान होते हैं। उन्हें देवता स्वरूप माना जाता है।

वर्तमान परिवेश में बुजुर्गों की उपेक्षा के उदाहरण सामने आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाए जाने का उदद्ेश्य इसी तरह के उदाहरणों पर चिंता करना और समाधान के लिए होता है। जैन ने कहा कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा 20 वर्षों से बगैर किसी शासकीय और गैर शासकीय अनुदान के वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है। सेवा सही हो तो सहयोग के लिए कई हाथ बढ़ते हैं। एनएसएस के जिला संगठक वाईके तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा और कोई पुण्य का कार्य नहीं है। इस पुण्य का सहभागी प्रत्येक व्यक्ति को बनना चाहिए।

वार्ड पार्षद रामाधार पटेल ने भवन इत्यादि कार्य संबंधी में सहयोग देने आश्वस्त किया। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने वृद्धाश्रम के संचालन के संदर्भ में जानकारी दी। कार्यक्रम को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, नागपुर के विजलेंस इंस्पेक्टर देवेन्द्र साकरे, प्राचार्य डा. संजय गुप्ता, अहमद, बीएसजी कोरबा की डीटीसी गनेशी सोनकर, डीओसी उत्तरा मानिकपुरी, प्रीतमलाल राजवाड़े, राजीव साहू, सुखनंदन सोनकर, पलक पटेल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा शांडिल्य ने किया तथा आभार प्रदर्शन रेखारानी लाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम के केअरटेकर वीरू यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की रेंजर्स द्वारा सेवा कार्य भी किया गया।

Share This Article