Vedant Samachar

कोरबा : 30 सितम्बर को रामलीला में सीताहरण सहित अनेक प्रसंगों का होगा मंचन

Vedant samachar
1 Min Read

  • ओपन थियेटर घंटाघर मैदान में आयोजित हो रहा भव्य रामलीला

कोरबा 29 सितम्बर 2025 – नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा के घंटाघर स्थित मैदान में रविवार से प्रारंभ हुए भव्य रामलीला व दशहरा उत्सव की कड़ी में मंगलवार 30 सितम्बर को पंचवटी प्रसंग, सीताहरण, राम हनुमान मिलन, रामसुग्रीव मैत्री, बाली वध, अशोक वाटिका प्रसंग एवं लंका दहन आदि महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।


यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक कोरबा के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में भव्य रामलीला व दशहरा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन के तीसरे दिवस मंगलवार 30 सितम्बर को पंचवटी प्रसंग, सीताहरण, राम हनुमान मिलन, रामसुग्रीव मैत्री, बाली वध, अशोक वाटिका प्रसंग एवं लंका दहन के प्रसंगों का मंचन बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मण्डली ’’ देवशक्ति इन्टरटेनमेन्ट ’’ के द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 01 अक्टूबर को सेतुबंध, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति मेघनाथ व रावण वध एवं राज्याभिषेक तथा अंतिम दिवस 02 अक्टूबर को लेजर शो के माध्यम से रामायण प्रदर्शन, आतिशबाजी एवं रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share This Article