Vedant Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BSNL 4G सर्विस किया लॉन्च, ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी बेहतर कनेक्टिविटी, 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटन

Vedant Samachar
1 Min Read

BSNL 4G लॉन्च के साथ ही PM मोदी ने 97,500 मोबाइल टावर का भी उद्घाटन किया है, जिसमें 92,600 4G पर काम करेंगे. इन टावर को बनाने में लगभग 37 हजार करोड़ का खर्च आया है. ये टावर पूरी तरह से भारतीय टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा भारत की विकास की कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

आसानी से हो सकेगा अपग्रेड
उन्होंने कहा, ‘ओडिशा को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है. ओडिशा ने कई दशकों तक मुश्किलें झेली हैं, लेकिन यह दशक ओडिशा को समृद्धि की ओर ले जाएगा. केंद्र सरकार ने हाल ही में ओडिशा के लिए दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी है और यहां एक सेमीकंडक्टर पार्क भी बनेगा.’

BSNL अधिकारियों की मानें, तो ये नेटवर्क क्लाउड बेस्ड है और इसे भविष्य में अपग्रेड भी किया जा सकता है. कंपनी की मानें, तो इस प्रोजेक्ट से 26,700 से ज्यादा गांवों को जोड़ा जाएगा, जिसमें से 2472 ओडिशा में शामिल हैं. इस विस्तार का मकसद डिजिटल एक्सेस, लोगों की भागीदारी और कम्युनिकेशन को बढ़ाना है.

Share This Article