Vedant Samachar

स्कूल में अचानक भरभराकर गिरा दो कमरों के छत का प्लास्टर, नाराज पालकों ने ताला जड़कर जताया विरोध…

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद,23 सितम्बर (वेदांत समाचार)। बागबाहरा ब्लॉक के खड़ादरहा शासकीय प्राथमिक शाला में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बीती रात स्कूल के दो कमरों का छत का प्लास्टर अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय बच्चे मौजूद नहीं थे। लेकिन इस हादसे ने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति की पोल खोल दी है।

घटना के बाद ग्रामीणों और पालकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज़ पालकों ने आज स्कूल के गेट पर ताला जड़कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन ने लगातार अनदेखी की। बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाला खड़ादरहा में करीब 35 बच्चे अध्ययनरत हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article