Vedant Samachar

X Account Hacked: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक

Vedant samachar
1 Min Read

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) का X अकाउंट रविवार सुबह हैक हो गया. हैकर्स ने अकाउंट पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडों वाली फोटोज शेयर कीं है।

वहीं लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान दोनों देशों की फोटो भी दिखाई गई. हैक होते ही अधिकारियों ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचित किया.

अधिकारियों ने बताया कि डिप्टी CM के X हैंडल की देखरेख करने वाली टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया. लगभग 30 से 45 मिनट में अकाउंट को सामान्य स्थिति में लाया गया.

Share This Article