Vedant Samachar

बेमेतरा पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, 19 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही

Vedant samachar
2 Min Read


बेमेतरा, 20 सितम्बर (वेदांत समाचार)। बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 19 वाहन चालकों पर कार्यवाही की है। 19 सितम्बर 2025 को यातायात बेमेतरा ने 19 चालान में 19 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की। दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध 19 प्रकरण में 9,500 रुपये समन शुल्क लिया गया।

बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मोटरसाइकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाएं, अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिए है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article