Vedant Samachar

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत अब नहीं बिजली बिल का बोझ

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 19 सितम्बर 2025 I प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए राहत और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। इस योजना का लाभ पाकर बलौदाबाजार की लक्ष्मण विहार कॉलोनी निवासी श्रीमती प्रतिभा वर्मा को अब बिजली बिलों के भारी बोझ से मुक्ति मिल गई है। बृजभूषण वर्मा बताते हैं कि वे लंबे समय से महंगे बिजली बिलों से परेशान थे। इसी दौरान दुर्ग में निवासरत उनकी बहन ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी। बहन के घर पहले से सोलर सिस्टम लगा हुआ था और सकारात्मक अनुभव सुनकर श्रीमती वर्मा ने भी इस योजना से जुड़ने का निर्णय लिया।


उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराया। इसके बाद से उनके बिजली बिल का बोझ लगभग समाप्त हो गया है और परिवार अब निश्चिंत होकर स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा का उपयोग कर रहा है।


योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्राप्त हुई। श्रीमती वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रत्येक परिवार के लिए अत्यंत लाभकारी है और सभी लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा सिस्टम स्थापित कर बिजली बिल से मुक्ति पाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने में योगदान करें।

Share This Article