जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई : हत्या के नियत से हमला करने वाले फरार निगरानी और गुंडा बदमाश पकड़े गए

Vedant samachar
2 Min Read


जांजगीर-चांपा, 18 सितम्बर (वेदांत समाचार)। पुलिस ने एक राय होकर हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला करने वाले फरार निगरानी बदमाश और गुंडा बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आदतन बदमाशों का जांजगीर टाउन में जुलूस निकाला। दिनांक 10/09/25 को प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव उर्फ नवधा निवासी देवरहा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी राजेंद्र पटेल द्वारा रेत गिट्टी बिक्री खरीदी का कमिशन मांगने पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने रात्रि में प्रार्थी के गांव घर के पास जाकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुए ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लड़ाई झगड़ा की आवाज सुनकर गांव वाले आए तो मौके से सभी आरोपी फरार हो गए थे। प्रकरण के 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। पकड़े गए आरोपी सतीश यादव उर्फ बाटा और प्रांजल यादव उर्फ बली उर्फ दादू हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 191(1), 191(3), 308(2), 296, 351(2), 109(1) BNS के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक सत्यम चौहान एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article