Vedant Samachar

गुरु तेग बहादर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा का शुभारंभ…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,17 सितम्बर (वेदांत समाचार)। सिख पंथ के नौवें गुरु, मानवता और शहीदी के प्रतीक धन धन श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन उपलक्ष्य में एक विशाल धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक यात्रा 21 अगस्त 2025 को असम के श्री गुरुद्वारा डुबरी साहिब से आरंभ हुई है। यात्रा भारत के विभिन्न राज्यों के ऐतिहासिक गुरुद्वारों और पवित्र स्थलों से होती हुई आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम के तहत 18 सितम्बर 2025 को यह पावन यात्रा छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर पहुँचेगी, जहाँ नगर कीर्तन और गुरमत समागम के दौरान श्रद्धालु संगत द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालु बड़ी आस्था और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के अमर संदेश – धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और शांति का प्रसार – को जन-जन तक पहुँचाना है।

यात्रा का समापन 23 नवम्बर 2025 को पंजाब के आनंदपुर साहिब में होने वाले महान समागम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर की संगत से विनम्र अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाएं।”श्री गुरु तेग बहादर जी बलिदान, धर्म दी चढ़दी कला दी पहचान।”

Share This Article