Vedant Samachar

शाहरुख खान की वजह से कटा था इस क्रिकेटर की बेटी का पत्ता, फिर रानी मुखर्जी ने लपक ली थी फिल्म!

Vedant Samachar
4 Min Read

मुंबई : अक्सर देखा गया है कि कई हीरोइन्स को बडे़-बड़े सितारों के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने का मौका नहीं मिल पाता है. अगर एक्ट्रेसेस को एक अच्छी कहानी मिल भी जाती है, तो बाद में उन्हें उसी से बाहर भी कर दिया जाता है. 20 साल पहले शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की एक फिल्म आई थी. इस फिल्म के लिए रानी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. हालांकि मेकर्स का इरादा तो पहले शाहरुख को लेने का भी नहीं था. लेकिन जैसे ही फिल्म में सुपरस्टार की एंट्री हुई, तो मशहूर क्रिकेटर की बेटी का पत्ता कट गया.

दरअसल हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो साल 2005 में रिलीज हुई ‘पहेली’ थी. इसमें शाहरुख और रानी की जोड़ी एक साथ नजर आई थी. फिल्म में किंग खान डबल रोल में नजर आए थे और ‘पहेली’ ने कई अवोर्ड भी जीते थे. लेकिन शाहरुख और रानी से पहले ये फिल्म नवाब खानदान की बेटी सोहा अली खान को ऑफर हुई थी. इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी जॉब तक छोड़ दी थी. लेकिन बाद में उन्हें ही फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

जब पहली ही फिल्म से कटा सोहा का पत्ता
सोहा अली खान ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पहेली’ में उनकी जगह रानी मुखर्जी को लिया गया था. 2005 में आई इस फिल्म से सोहा अली खान अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली थीं. हालांकि शाहरुख खान के आने के बाद, सोहा को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया. हाल ही में एक इंटरव्यू में सोहा ने बताया कि असल में क्या हुआ था और उन्होंने अपने डेब्यू से पहले ही अपनी नौकरी क्यों छोड़ दी थी.

सोहा अली खान ने कहा, “यह मेरी पहली फिल्म थी. मैंने सिटी बैंक छोड़ दिया था. मुझे 17,000 रुपये किराया देना था. मेरी तनख्वाह अच्छी थी और मेरा प्लान लंदन जाने का था. मैं सोच रही थी कि मुझे वहां वर्क परमिट मिल जाएगा और मैं वहीं बस जाऊंगी. फिर अमोल पालेकर मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे स्क्रिप्ट के बारे में बात की. मुझे मेरे भाई (सैफ अली खान) और मेरी मां (शर्मिला टैगोर) की वजह से कुछ फिल्मों के ऑफर मिले थे.”

सोहा हुईं आउट, तो रानी को मिली फिल्म
उन्होंने कहा, “मुझे एक्टिंग में थोड़ी दिलचस्पी थी और मुझे उस तनख्वाह में भी दिलचस्पी थी, लेकिन मैंने यह बिल्कुल नहीं समझा था कि एक फिल्म एक्टर बनने के लिए क्या चाहिए. मुझे उस ज़माने में फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए ज़रूरी कौशल की समझ नहीं थी.” एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक दिन फिर अमोल का फोन आया और उन्होंने बताया कि इस फिल्म में शाहरुख खामन को साइन किया गया है. यह सुनकर सोहा खुश हो गईं. लेकिन फिर उन्होंने सोहा से कहा कि इसका मतलब ये है कि आप अब इस फिल्म में नहीं है. सोहा को रिजेक्ट करने के बाद मेकर्स ने रानी मुखर्जी को फिल्म में कास्ट किया था.

Share This Article