कोरबा। मोबाइल गिरवी रखने के बाद उसे अनलॉक कर फोटो एडिट करके ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी साहिल खान (28 वर्ष), निवासी एमपी नगर अटल आवास ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में अपनी निजी आवश्यकता हेतु परिचित से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में उसने अपना ओप्पो मोबाइल फोन गिरवी रखा था। आरोप है कि मोबाइल को अनलॉक कर आरोपी ने एआई (Artificial Intelligence) की मदद से उसके कुछ निजी फोटो एडिट किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी की लगातार दबाव और धमकी के चलते उससे 25 हजार रुपये तक की वसूली कर ली गई। इसके बाद भी आरोपी और पैसों की मांग कर रहा था, जिससे वह अत्यधिक परेशान हो गया।
पुलिस ने मामले में भयादोहन कर वसूली (Extortion) के अपराध में बीएनएस की धारा 308(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर विवेचना जारी है और आवश्यक कार्रवाई की



