Vedant Samachar

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ : 10 साल से फरार ठगी आरोपी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

Vedant samachar
1 Min Read


जांजगीर चांपा, 16 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जांजगीर चांपा पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे एक ठगी आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम धनिश डेनियल पिता डेनियल राम उम्र 50 साल है, जो वार्ड क्रमांक 06 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा का निवासी है। आरोपी धनिश डेनियल और दीपक ताण्डी ने मिलकर पीड़िता कांति विश्वास से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 70 हजार रुपये की नगद राशि ली थी। लेकिन नौकरी नहीं लगाई और धोखाधड़ी लेकर फरार हो गया था। आरोपी धनिश डेनियल घटना दिनांक से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। एक अन्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई। CSP श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी को उसके निवास से पकड़ा गया। पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर और आरक्षक राजू लाठेवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article