Vedant Samachar

Korba Breaking: भराव होने पर बांगो बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं…

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 15 सितम्बर (वेदांत समाचार)। कार्यपालन अभियंता बांगो बांध धर्मेन्द्र निखरा ने बताया है कि आज दिनांक 15/09/2025 को दोपहर 3:00 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.00 मीटर एवं जलभराव 90.12% हो गया है।

बांध का जलस्तर एवं जल की आवक यदि लगातार बढ़ती रही अथवा जलभराव 92% से अधिक होने पर एवं जल की अत्यधिक मात्रा में आवक होने पर मिनीमाता बांगो बांध के जलद्वार (गेट) पुनः खोले जा सकते है।

Oplus_131072
Share This Article