कोरबा, 14 सितम्बर (वेदांत समाचार)। पाली थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव और थाना स्टाफ के द्वारा ग्राम उडता और ग्राम चेपा में सजग कोरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और पंचायत पदाधिकारी उपस्थित हुए।
पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना हेलमेट पहनकर मोटरसाइकल न चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर के उपयोग से बचने और सायबर फ्रॉड से सावधानी बरतने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों के अपराध के संबंध में भी बताया गया। ग्रामीणों ने नशा न करने का संकल्प लिया और अपने-अपने ग्रामों में शराब बंदी करने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में सउनि पुरुषोत्तम सिंह उइके, प्रआर 377 हीरावन सिंह सरूते, आरक्षक 180 अनिल कुर्रे, आरक्षक 237 जगजीवन कंवर तथा महिला आरक्षक 430 इंदू राजपूत उपस्थित रहे।



