Vedant Samachar

सरगुजा में पदस्थापना के दौरान अनियमितताओं का आरोप; RL ठाकुर को मिली जिम्मेदारी…

Vedant Samachar
1 Min Read

दुर्ग,12सितंबर ( वेदांत समाचार ) । दुर्ग जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ सरगुजा में पदस्थ रहने हुए गंभीर अनियमितताओं, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। विभाग ने इसको छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना है।

निलंबन आदेश शुक्रवार (12 सितंबर) को जारी किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि हेमंत उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से डीपीआई (निदेशक, लोक शिक्षण संचालनालय) में अटैच किया जा रहा है। नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

हेमंत उपाध्याय पहले भी विवादों में रहे हैं। सहायक शिक्षकों के प्रमोशन और ट्रांसफर प्रकरण में भी उन पर मनमानी करने का आरोप लग चुका है, जिसकी वजह से उन्हें उस समय भी निलंबित किया गया था। फिलहाल, दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार डिप्टी डायरेक्टर आरएल ठाकुर को सौंपा गया है।

Share This Article