Vedant Samachar

ICMR ने इन 5 कंपनियों को दिया भारतीय मलेरिया वैक्सीन AdFalciVax का लाइसेंस

Vedant Samachar
3 Min Read

भारत में हल साल लाखों लोग मलेरिया का शिकार होते हैं, जिसमें गंभीर स्थिति के कारण लोगों की जान भी चली जाती हैं. लेकिन अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस चिंता को दूर करने के नए कदम उठाए हैं. जिसमें आईसीएमआर की मलेरिया की वैक्सीन का लाइसेंस अलग-अलग कंपनियों को दिया जाएगा, जिसे मलेरिया को कंट्रोल करने की एक उम्मीद माना जा रहा है. जानिए कौन-सी कंपनियों को मिला इसका लाइसेंस, कैसे काम करेगा यह टीका और क्यों इसे मलेरिया नियंत्रण में गेम-चेंजर माना जा रहा है.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अपनी बहु-चरणीय मलेरिया वैक्सीन, एडफाल्सीवैक्स- AdFalciVax, के लिए पाँच दवा कंपनियों को गैर-अनन्य अधिकार (non-exclusive rights) प्रदान किए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई और ईटी फार्मा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलेरिया वैक्सीन के अलावा, आईसीएमआर ने बायोलॉजिकल ई को अपने साल्मोनेला और शिगेला वैक्सीन उम्मीदवारों को भी लाइसेंस दिया है.

किन कंपनियों को मिला लाइसेंस

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड
टेकइनवेंशन लाइफकेयर प्राइवेट लिमिटेड
पैनेशिया बायोटेक लिमिटेड,
बायोलॉजिकल ई लिमिटेड
ज़ाइडस लाइफसाइंसेज
किन आधारों पर किया गया चयन

ICMR ने जुलाई 2025 में Expression of Interest (EOI) जारी किया था, जिसमें योग्य कंपनियों और संगठनों से इस वैक्सीन के व्यावसायीकरण के लिए आवेदन मंगाए गए थे. कई कंपनियों ने तकनीकी हस्तांतरण (Technology Transfer ToT) के लिए प्रस्ताव जमा किए, जिनकी समीक्षा के बाद पांच कंपनियों का चयन किया गया. इस समझौते के तहत, कंपनियां Lactococcus lactis-आधारित तकनीक का इस्तेमाल करके वैक्सीन के आगे के विकास, निर्माण और व्यावसायीकरण पर काम करेंगी.

मल्टी-स्टेज मलेरिया वैक्सीन ‘एडफाल्सीवैक्स’ क्या है?

ये पहली स्वदेशी मलेरिया का वैक्सीन है जिसे आईसीएमआर, भुवनेश्वर ने बनाया है.
ये वैक्सीन प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम जो कि सबसे खतरनाक मलेरिया परजीवी है, उसके संक्रमण को रेकने के लिए बनाई गई है.
प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के संक्रमण को शुरुआती चरण में ही रोक देती है जिससे संक्रमण आगे नहीं बढ़ पाएगा.
प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम मलेरिया का सबसे घातक परजीवी है, जिसे नियंत्रित करना मुश्किल है और जो बीमारी बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार है.
AdFalciVax मलेरिया के संक्रमण को खून में एंटरी ही नहीं करने देता, उससे पहले ही रोक दिया जाता है.

Share This Article