Vedant Samachar

आधी रात महिला से हैवानियत की सारी हदें पार! अकेली देख युवकों ने सरेआम किया ये कांड, वो दर्द से चिल्लाती रही… हैवानों ने वीडियो भी बनाया…

Vedant Samachar
1 Min Read

कटनी,11 सितम्बर : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रबर फैक्ट्री इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले इलाके के युवकों ने एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को चोर समझकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और अज्ञात युवकों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

1कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि यह घटना रबर फैक्ट्री इलाके की है जहाँ देर रात घूम रही मानसिक रूप से कमजोर महिला को स्थानीय लोगों ने चोर समझ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

https://twitter.com/vedantsamachar1/status/1966006835602673970

पूछताछ में महिला ने अपना नाम आशा बाई, निवासी रीवा जिला बताया। इलाज के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ सुरक्षित रीवा भेज दिया। वहीं इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवकों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर उनकी तलाश तेज़ कर दी है।

Share This Article