Vedant Samachar

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: निर्माणाधीन मकान से लोहे की खिड़की और टुल्लू पंप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

सक्ती, 10 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना सक्ती पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान से लोहे की खिड़की और टुल्लू पंप चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम डेंसिल पिता संतोष डेंसिल उम्र 21 वर्ष ग्राम सोंठी जिला सक्ती के रूप में हुई है।

प्रार्थी विजय कुमार नामदेव ग्राम सोंठी थाना सक्ती ने थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके निर्माणाधीन मकान से 03 नग लोहे का खिड़की तथा एक नग टुल्लु पम्प को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम सक्ती द्वारा आसपास के लोगों से, वेडिंग दुकानों, कबाडी दुकान में लगातार पतासाजी करने के दौरान ग्राम सोंठी निवासी प्रेम डेन्सिल अपने साथियों के साथ में प्रार्थी के मकान से चोरी किया है कि सूचना पर संदेही को घेराबंदी कर पड़कर कर पुछताछ करने पर आरोपी प्रेम डेंसिल द्वारा विधी से संघर्षरत 02 बालकों के साथ मिलकर चोरी करना तथा चोरी गये मशरूका को आपास में बांट लेना बताया।

आरोपी प्रेम डेंसिल एवं विधि से संघर्षरत बालकों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधि से संघर्षरत बालको का सामाजिक पृष्ठ भूमि तैयार किया गया एवं आरोपी प्रेम डेंन्सिल पिता संतोष डेन्सिल उम्र 21 वर्ष सा० ग्राम सोंठी थाना सक्ती जिला सक्ती छ०ग० को गिरफतार कर माननीय न्यायालय सक्ती न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्र. आर. संजीव शर्मा, आरक्षक यादराम चन्द्रा, बृजमोहन नेताम, गौरसिंह कंवर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article