Vedant Samachar

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, राज्योत्सव में होंगे शामिल, विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,10 सितम्बर (वेदांत समाचार)। पीएम नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ का गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, इसलिए इस साल कोअटल निर्माण वर्ष घोषित किया गया है। यह उत्सव अगले 25 हफ्तों तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

नए विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई इमारत लगभग बनकर तैयार है। संभावना है कि 1 नवंबर को राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

Share This Article